घाघर नदी में डूबने से किशोर की मौत:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में हादसा, परिजनों में कोहराम


सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में घाघर नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब 10:30 बजे पटवध ग्राम पंचायत के मोरईया टोला के पास हुई। मृतका की पहचान नवका टोला सलाखन निवासी चांदनी गोंड, पुत्री रामकेवल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चांदनी गोंड ‘गुडवा गुडिया’ विसर्जित करने के दौरान घाघर नदी के गहरे पानी में चली गई, जिससे वह डूब गई। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *