मेरठ IMA में पहली मेडिको-लीगल कॉन्फ्रेंस आज:देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताएंगे कानूनी चुनौतियों से निपटने के तरीके


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ शाखा और इंडियन मेडिको लीगल एंड एथिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार मेडिको-लीगल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के मेडिकल और लीगल क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कानूनी पहलुओं, चिकित्सकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा मेडिकल विवादों के समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी। विशेषज्ञ डॉक्टर और विधि विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा करेंगे तथा चिकित्सकों को बदलते कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश कृष्ण पहल होंगे। जिला जज अरविंद मिश्रा और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एएस जग्गी और सचिव डॉ. ऋषि भाटिया ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को मेडिकल-लीगल विषयों के प्रति जागरूक करना और कानूनी जटिलताओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। आईएमए मेरठ की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *