सपा ने अम्बेडकरनगर में किया धरना-प्रदर्शन:पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि, पीडीए आरक्षण घोटाले और पेपर लीक का विरोध


समाजवादी पार्टी ने अम्बेडकरनगर में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य, पीडीए आरक्षण घोटाला, आरक्षित सीटों की लूट, पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और खराब कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं और डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, यूरिया तथा डीएपी की लगातार बढ़ती कीमतों का भी जिक्र किया। नेताओं ने कहाकि महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पार्टी नेताओं ने इस आंदोलन को “पीडीए के हक की लड़ाई” बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त तथा सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विशाल वर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह अमरेंद्र, विजयभान, प्रशांत विश्वनाथ, सुभाष यादव, मनोज यादव, महेंद्र यादव, विवेक पटेल, अभिनव और कपिल सोमनाथ जैसे कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *