दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, VIDEO:नाली विवाद में सड़क पर घसीटा, नहा रही बेटी से की अश्लील हरकत


जालौन में नाली विवाद में दबंगों ने मां-नाबालिक बेटी को अर्धनग्न करके बेरहमी से पीटा। इस वीभत्स घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की है, जिससे उसे न्याय मिल सके। मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महेवा गांव निवासी कमलेशी पाल पत्नी मलखान पाल का उनके पड़ोसी सुजान सिंह पुत्र ग्याराम के साथ नाली के पानी के निकास को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। 29 मई शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे, यह विवाद अचानक उग्र हो गया। पीड़िता का आरोप है कि सुजान सिंह अचानक उनके दरवाजे पर आया और गालियां देने लगा। जब पीड़िता ने घर से बाहर निकलकर गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंग सुजान सिंह ने आव देखा न ताव और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। घर में घुसकर नाबालिग से की बर्बरता चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद पीड़िता की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपनी मां को बचाने के लिए चिल्लाई। आरोप है कि इतना सुनते ही दबंग सुजान सिंह घर के भीतर घुस गया। उस वक्त नाबालिग बेटी अंदर नहा रही थी। आरोपी ने उसे उसी अर्धनग्न अवस्था में जबरन बाल पकड़कर घर के बाहर घसीट लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शर्मनाक बात यह रही कि इसके बाद आरोपी सुजान सिंह के परिवार की महिलाएं ममता, माया, छाया और रीतू भी लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गईं। इन सबने एक राय होकर बीच सड़क पर पूरे गांव के सामने मां-बेटी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। तमाशबीन बने गांव के कुछ लोगों ने जब हिम्मत दिखाकर ललकारा, तब कहीं जाकर आरोपी पीड़िता और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागे। वहीं पीड़िता बदहवास हालत में न्याय की आस लिए कालपी कोतवाली पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना की गंभीरता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और उचित कार्रवाई नहीं की। पुलिस के इस ढुलमुल और संवेदनहीन रवैये के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को लगातार डरा-धमका रहे हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अधीनस्थों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *