हनोता गेट के पास सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत


कासगंज में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। यह दुर्घटना हनोता गेट के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उसकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 87 R 3642) को टक्कर मार दी। बताया गया कि राहुल पुत्र सौरन, निवासी गल्ला मंडी के समीप बनी कॉलोनी, अमांपुर से अपने घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, राहुल के तीन भाई और तीन बहनें हैं। वह शादीशुदा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी का नाम राधा है और उसका करीब आठ माह का एक बेटा आर्यन भी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *