![]()
भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 11 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इन अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित नए स्थानों पर भेजा गया है। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान को प्रभारी निरीक्षक ऊंज से पुलिस लाइंस, श्यामबहादुर यादव को प्रभारी आयोग सेल से प्रभारी निरीक्षक ऊंज, रामनगीना यादव को प्रभारी निरीक्षक कोईरौना से पुलिस लाइंस, अश्वनी कुमार त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक औराई से प्रभारी निरीक्षक सुरियावां, और राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक औराई बनाया गया है। इसी क्रम में, सच्चिदानंद पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक भदोही से प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज, शैलेश कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज से प्रभारी निरीक्षक भदोही, विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल से निरीक्षक अपराध थाना गोपीगंज अजय विक्रम सिंह यादव को निरीक्षक अपराध थाना गोपीगंज से साइबर थाना, और विजय कुमार गुप्ता को साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी को थानाध्यक्ष सुरियावां से थानाध्यक्ष कोईरौना भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपना कार्यभार संभालने और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर भी जोर दिया।
Source link
भदोही में 11 पुलिसकर्मियों के तबादले:एसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले