![]()
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं व शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से बनाया है। केंद्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। अभी तक कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पायी गयी है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर एवं उत्तर प्रदेश व बाहर के राज्यों में कुल लगभग 35,175 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा कुल 370 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। तत्कालिक समस्या के समाधान के लिए प्रेस विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया की परीक्षा केंद्रों पर उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की संभावित तात्कालिक समस्या के समाधान लिए यहां की टीम मौजूद रहेगी। केंद्राध्यक्षों को दिए गए हैं स्पष्ट निर्देश विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के 2026 वर्षीय प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा तथा शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (2025-2029), शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2028), शास्त्री षष्ठ सेमेस्टर (2023-2026) एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (2025-2027) आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2026) के संस्थागत/व्यक्तिगत/भूतपूर्व/बैंक/श्रेणी सुधार/एकविषयक की परीक्षाएं 28 मई से चल रही है यह नौ जून तक चलेगी। सभी केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा को सुचिता एवं शांतिपूर्वक करायें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Source link
कंट्रोल रूम करेगा परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम में 11 सदस्यों की टीम रहेगी मौजूद