![]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार दो युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना जिले के हठगांव थाना क्षेत्र के अधारी गांव की बताई जा रही है। बीती रात करीब 10 बजे, दो युवक एक खड़ी बाइक पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। तभी 4 से 5 युवकों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है। हालांकि, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फतेहपुर में बाइक सवार दो युवकों की पिटाई, VIDEO:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया