लखनऊ में हाउस टैक्स जमा करने के लिए जागरूकता रैली:31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने पर 12 फीसदी लगेगा टैक्स


लखनऊ में हाउस टैक्स जमा करने को लेकर नगर निगम जोन- 3 में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज कुमार यादव ने ई-रिक्शा और स्वच्छता वाहनों के माध्यम से 6 वार्डों में जागरूकता रैली निकाली। मौके पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। उनका कहना है कि 31 मार्च 2026 तक गृहकर जमा कर दें। नहीं तो वित्त वर्ष खत्म होने के बाद में बकाएदारों पर 12 फीसदी ब्याज लगाने का निर्देश दिया। नवरात्रि और ईद पर भी खुले रहेंगे नगर निगम कार्यालय नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि नवरात्रि और ईद के अवकाश के बावजूद नगर निगम के जोन-3 सहित सभी जोनल कार्यालय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इससे नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने में कोई असुविधा न हो। जोनल अधिकारी ने कहा कि 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। न केवल 12 प्रतिशत ब्याज जोड़ा जाएगा, बल्कि आवश्यक कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। टैक्स जमा करने से विकास को मिलेगी गति नगर निगम लखनऊ ने सभी लोगों से अपील कि वे अपने बकाया हाउस टैक्स का समय पर भुगतान करें ताकि किसी भी तरह की आर्थिक दंड या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। टैक्स भुगतान से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह अनोखी जागरूकता पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से लोग समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *