लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर:इलाज के दौरान चालक की मौत; दो मजदूर गंभीर रूप से घायल


लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब चार बजे रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिओ पेट्रोल पंप के सामने चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन में फंस गया था। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *