मुरादाबाद में लोगों ने पढ़ी ईद उल अजहा की नमाज:ईदगाह में उमड़ी भीड़,डीएम-एसएसपी ने ड्रोन कैमरों से की निगरानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


मुरादाबाद में गुरुवार सुबह ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शहर की ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग नमाज के लिए पहुंचे। सुबह से ही ईदगाह परिसर और आसपास के इलाकों में चहल-पहल बनी रही। लोग तय समय से पहले ही नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। ईद उल अजहा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं। सुबह 7:30 बजे अदा की गई नमाज शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, नायब इमाम सैय्यद मुफ्ती फहद अली और पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन भी ईदगाह परिसर पहुंचे। सुबह 7:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की। प्रशासन ने लोगों से शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *