![]()
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का बुधवार को खागा में भव्य स्वागत किया गया। योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की राज्यमंत्री बनने के बाद यह उनका खागा में पहला आगमन था। नगर के बाईपास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया, जिसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण किया। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान वेंटिज कार में सवार होकर खागा चेयरमैन गीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह और व्यापारी नेता शिवचंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने नगर का भ्रमण किया। बुलडोजरों से हुई पुष्प वर्षा नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तीन बुलडोजरों से फूल बरसाए। कई स्थानों पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। शाम करीब 7 बजे से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। चार बार विधायक रह चुकी हैं कृष्णा पासवान कृष्णा पासवान खागा विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। हालांकि वर्ष 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में की थी और बाद में राजनीति में सक्रिय हुईं। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहीं और वर्ष 2006 में भारतीय जनता पार्टी की फतेहपुर जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सड़क निर्माण की जांच को लेकर आई थीं चर्चा में फरवरी 2026 में कृष्णा पासवान उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने खागा में सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर खुद मौके पर पहुंचकर फावड़े से सड़क खोदकर गुणवत्ता की जांच की थी। जांच में सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आने के बाद मामला काफी चर्चित हुआ था।
Source link
मंत्री बनने के बाद पहली बार खागा पहुंचीं कृष्णा पासवान:राज्यमंत्री का फूलों और बुलडोजरों से हुआ स्वागत, बड़े हनुमान मंदिर में किया दर्शन