हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए हर अस्पताल में कोल्ड रूम:वाराणसी के बड़े सरकारी अस्पतालों में तैयारी, AD बोले- नहीं मिले हैं हीट स्ट्रोक के मरीज


वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर गर्मी से परेशान हैं। डायरिया, फीवर व उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज फिजिशियन की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मरीजों को एडमिट भी किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल व श्री शिवप्रसाद गुप्ता मंडलीय अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम बनाया गया है। पहुंचते ही ORS को घोल व अन्य दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि वाराणसी मंडल के किसी भी जनपद में अभी तक हीट स्ट्रोक के एक भी मरीज नहीं पहुंचे हैं। फिर पूरी टीम को अलर्ट मोड में तैयार किया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों को राहत देगा ‘बाथ टब’ पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय व SSPG अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। एसएसपीजी, अस्पताल कबीर चौरा में चार बेड का कोल्ड रूम बनकर तैयार हैं। एसएसपीजी के कोल्ड रूम में तो हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बाथ टब स्थापित किया गया है। यदि कोई ऐसा मरीज आता है तो तत्काल बाथ टब में भरे पानी में उसे लिटाया जाएगा। ताकि उसे राहत मिले सके। अस्पताल के SIC डॉ. ब्रजेश कुमार बताते हैं, अभी तक बाथ टब में किसी मरीज को लिटाने की जरूरत नहीं हुई। दरअसल, यह व्यवस्था सरकार के निर्देशन में किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *