यूपी की बड़ी खबरें:औरैया में गश्त पर निकली पुलिस जीप को ट्रक ने टक्कर मारी,दरोगा की मौत, दो हेड कांस्टेबल घायल


औरैया में हाईवे पर गश्त पर निकली पुलिस जीप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दरोगा दिनेश भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेड कांस्टेबल सुरेश और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पूरी तरह पिचक गई। लोगों और पुलिस की मदद से तीनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया, निवासी फतेहपुर, आगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हेड कांस्टेबल सुरेश, निवासी हमीरपुर और सिपाही मनोज, निवासी झांसी भर्ती हैं। हादसा बुधवार रात मिहौली फ्लाईओवर बाईपास पर हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर अकासा एयर की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अकासा एयर की फ्लाइट के भुवनेश्वर पहुंचने से पहले वहां का मौसम खराब हो गया। पायलट ने लखनऊ एटीसी से कॉल पर बताया – फ्लाइट की लैंडिंग भुवनेश्वर में नहीं हो सकती। इसमें ईंधन भी कम हो गया है। इमरजेंसी में फ्लाइट को जल्दी लैंड कराना जरूरी है। फ्लाइट में 194 लोग थे। सूचना पर अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत फुल इमरजेंसी लागू कर दी। फुल इमरजेंसी घोषित होने के बाद रनवे पर मौजूद अन्य फ्लाइट मूवमेंट को रोका गया और पूरे रनवे को खाली कराया गया। एयरपोर्ट पर क्रैश फायर टेंडर्स (CFTs), मेडिकल यूनिट और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गईं। कंट्रोल रूम से लगातार विमान की निगरानी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 बुधवार रात बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी। विमान बोइंग 737 मैक्स (VT-YAJ) था। रात 9:21 बजे फ्लाइट ने रनवे-09 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट इन कमांड ने ATC को बताया कि विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हैं और किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत नहीं है। फ्लाइट में कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट रात 9:29 बजे बे-10 पर खड़ी कर दी गई। उसके बाद 9:30 बजे ATC ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, पंकज चौधरी की नई टीम के नाम तय; गृहमंत्री अमित शाह करेंगे फैसला भाजपा की प्रदेश टीम के गठन को लेकर बुधवार को फिर नई दिल्ली में बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक चली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, 6 क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्ष और अग्रिम मोर्चों के अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज की बैठक के निष्कर्ष की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही सूची जारी होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष में गोरखपुर क्षेत्र में रमेश सिंह और अवध क्षेत्र में एमएलसी मुकेश शर्मा का नाम भी तेजी से चर्चा में है। बहराइच में नहाते समय घाघरा नदी में 5 दोस्त डूबे; 2 को बचाया, 3 की गोताखोर कर रहे तलाश बहराइच के महसी इलाके में घाघरा नदी में बुधवार को नहाने गए 5 दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने 2 युवकों को बचा लिया, जबकि 3 गहरे पानी में समा गए। पुलिस लापता युवकों की तलाश कर रही है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुंसारी के कोढवा गांव के पास हुई। टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19) और दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने दोस्तों राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राजकुमार और शिवम सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीन की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *