खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, किशोरी समेत 3 की मौत:5 की हालत गंभीर, गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, रामायण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे


प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को पहले प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार नोएडा से जौनपुर के सीलमपुर गांव जा रहा था, जहां एक रामायण कार्यक्रम आयोजित था। घटना रायबरेली के सलवन थाना क्षेत्र के पास की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… —————————————————– अब विस्तार से जानें पूरा मामला जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10 बजे स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस हादसे में समृद्धि सिंह (12) सरोज सिंह (46) वर्षीय संगीता सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समर्थ (4), नीरज सिंह (45), प्रतिमा सिंह (35), गुरुचरण (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। रामायण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार नोएडा से जौनपुर के सुजानपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव जा रहा था। गांव में धार्मिक कार्यक्रम और रामायण पाठ आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार निकला था। परिवार के लोगों को क्या पता था कि सफर के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और रिश्तेदारों में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खड़े ट्रैक्टर पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर खड़ा था, जिससे स्कॉर्पियो टकराई। स्थानीय लोगों का दावा है कि ट्रैक्टर एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।घटना की सूचना पर सीओ सलवन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर वहां क्यों खड़ा था, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें…. मरे बेटे से मां बोली- उठ जा…मेरे साथ घर चल, लाश गोद में रखकर रोती रही; आगरा में 45 फीट ऊंचे झूले से गिरकर हुई थी मौत ‘बेटा उठ जा, मैं कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल।’ मां रोते हुए बेटे की लाश से यह बात कह रही थी। लाश का सिर गोद में रखे थी। बीच-बीच में कभी उसका सीना दबाती, तो कभी उसे गले लगाती। कभी हथेलियां रगड़ती। दूसरी तरफ पिता और छोटा भाई बैठकर रो रहे थे। छोटा भाई कहता है- भाई उठ जा यार। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *