दबिश के दौरान पुलिस से भिड़ी महिलाएं, VIDEO:गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, टीम को इनाम का ऐलान


मेरठ पुलिस का सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में पुलिसकर्मियों की कुछ महिलाओं से तीखी नोंकझोक हो रही है। पुलिस जहां एक घर में घुसने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ शोर मचा रही महिलाएं वीडियो बनाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 59 सेकंड का है। वीडियो में कुल चार पुलिसकर्मी दिख रहे हैं जिसमे दो सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। दरवाजे के पीछे से यह वीडियो कुछ लोगों के द्वारा बनाया जा रहा है। पुलिसकर्मी इस दरवाजे को ही खोलने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाले लोग पुलिस पर बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। महिलाओं को समझाना दिख रहा दरोगा
वायरल वीडियो में जहां दोनों पक्षों के बीच नोक झोक दिखाई दे रही है वही पुलिसकर्मी हंगामा कर रही महिलाओं को समझने का प्रयास भी कर रहे हैं। पुलिस कर्मी दरवाजा खोलना चाहते हैं लेकिन महिलाएं उन्हें ऐसा नहीं करने दे रही। एक दरोगा यह कहता भी दिखाई दे रहा है कि हट जाइए, आपको चोट लग जाएगी। कंकरखेड़ा क्षेत्र का निकला वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों तक पहुंच गया। छानबीन की तो पता चला वीडियो शनिवार रात का कंकरखेड़ा क्षेत्र का है जिसमें पुलिस गैंगस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस घर के अंदर पहुंची महिलाओं ने आरोपी को अपने साथ एक कमरे में बंद करके हंगामा करना शुरू कर दिया और वीडियो बना ली। गैंगस्टर का आरोपी मचा रहा था शोर
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस 2025 में दर्ज एक मुकदमे में वांछित गैंगस्टर के आरोपी मोहित गोस्वामी को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन उसने अपने परिवार के साथ मिलकर विरोध किया और यह वीडियो वायरल कर दिया। गांजा तस्करी में संलिप्त है आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि जिस व्यक्ति के द्वारा यह वीडियो बनाई गई है, वह मोहित गोस्वामी गांजा तस्करी के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। वह वीडियो में पीछे से बोलता हुआ भी दिख रहा है। हालांकि रात में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन न्यायालय के समक्ष पेश भी कर दिया। पुलिस का विरोध करने वालों पर मुकदमा
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही थी। उसे परिवार को बताया भी गया था कि वह मोहित को क्यों गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद भी पुलिस से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में जो लोग पुलिस का विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी को संरक्षण देने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं इस मुकदमे में शामिल हैं। दबिश डालने वाली टीम को 10 हजार का इनाम
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह नशे का सौदागर है। इसके द्वारा जुटाए गई सभी संपत्तियों को चिन्हित कर उनका विवरण तैयार किया जा रहा है। अवैध रूप से कमाई गई इस संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा जिस टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे की ओर से 10 हजार रूपए का इनाम दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *