प्रतापगढ़ में देल्हूपुर थाने के नए भवन का उद्घाटन:एसपी-विधायक ने किया शुभारंभ, 7 करोड़ की लागत से बना आधुनिक थाना


प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देल्हूपुर थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने फीता काटकर इस भवन का शुभारंभ किया। इस भवन के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत आई है। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में प्रवेश किया। इसी के साथ देल्हूपुर थाने का संचालन औपचारिक रूप से नए भवन से शुरू हो गया है। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें मालखाना, महिला और पुरुष हवालात, विशेष जनसुनवाई केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इससे पहले देल्हूपुर थाना एक अस्थायी भवन में संचालित हो रहा था, जहां सुविधाओं का अभाव था और पुलिसकर्मियों के लिए उचित आवासीय व्यवस्था नहीं थी। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आराम मिलेगा। साथ ही, फरियादियों के लिए भी बैठने और सुनवाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस नए थाना भवन से क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *