लोक अदालत में 80 हजार से अधिक वादों का निस्तारण:पीड़ितों को 7 करोड़ मुआवजा, बैंकों में 10.45 करोड़ के समझौते हुए


लखीमपुर खीरी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने न्याय को त्वरित और सुलभ बनाने की दिशा में नया रिकॉर्ड बनाया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगी इस लोक अदालत में एक ही दिन में 80 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। जिले के विभिन्न न्यायालयों में चले विशेष सत्र के दौरान कुल 8146 वादों का समाधान हुआ। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) में 126 मामलों में पीड़ितों को 6 करोड़ 92 लाख 638 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। परिवार न्यायालय में भी प्रधान न्यायाधीश ने 126 पारिवारिक वादों का निस्तारण कर सुलह के प्रयास किए। लोक अदालत में बैंकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। 1339 बैंक मामलों में 10 करोड़ 45 लाख रुपये की समझौता राशि जमा कराकर वादों का निपटारा कराया गया। सबसे अधिक निस्तारण राजस्व न्यायालयों में हुआ, जहां 71,847 वादों का समाधान कर रिकॉर्ड संख्या में मामलों को समाप्त किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *