![]()
बरेली में ज्येष्ठ के महीने की गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरसती आग और सूरज की तपिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह 7 बजे से ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और गर्म हवाओं (हीट वेव) के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे स्किन झुलसाने वाली स्थिति बन गई है। भीषण गर्मी में भी सेहत के प्रति जागरूकता, महिलाओं ने साझा किए अनुभव
इस भीषण गर्मी और उमस के बीच भी शहर के पार्कों में सुबह के समय लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब मॉर्निंग वॉक और योग के लिए निकली महिलाओं से बातचीत की, तो उन्होंने इस तपते मौसम में भी अपने हौसले और सेहत के प्रति अपनी सजगता को साझा किया। सेहत सबसे ऊपर, टहलना और योग है जरूरी
पार्क में सहेलियों के साथ टहलने आईं महिलाओं ने बताया कि गर्मी भले ही बहुत ज्यादा है, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करना बेहद जरूरी है। मौसम चाहे सर्दी का हो या फिर इतनी भीषण गर्मी का, वे अपनी इस दिनचर्या को बिल्कुल नहीं छोड़ती हैं। कंपनी गार्डन की शुद्ध हवा देती है राहत
महिलाओं का कहना है कि कंपनी गार्डन का माहौल और यहाँ की हरियाली इस तपन में भी सुकून देती है। यहाँ की ताजी हवा और ऑक्सीजन शरीर को पूरी तरह रिफ्रेश कर देती है। यही वजह है कि वे हर सुबह यहाँ खिंची चली आती हैं। योग और वॉक से दूर रहती हैं बीमारियां
एक अन्य महिला ने बताया कि उनका पूरा ग्रुप हर मौसम में यहाँ आता है। वे सभी सिर्फ वॉक ही नहीं करतीं, बल्कि नियमित रूप से योग भी करती हैं। योग करने से शरीर पर इस तरह के बदलते और कड़े मौसम का ज्यादा विपरीत असर नहीं पड़ता और वे खुद को ऊर्जावान महसूस करती हैं। सहेलियों से मिलना और मोटिवेशन
महिलाओं ने यह भी साझा किया कि सुबह पार्क में आने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि वे अपनी सहेलियों से मिल पाती हैं। एक-दूसरे को देखकर टहलने और स्वस्थ रहने का मोटिवेशन मिलता है। आपस में बातचीत करने से दिनभर के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिल जाती है, जिससे वे मौसम की इस बेरुखी का आनंद लेते हुए सामना कर रही हैं।
Source link
आसमान से बरस रही आग, बरेली में 41 डिग्री पारा:मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं ने कहा- मौसम चाहे जैसा हो, सेहत के लिए टहलना और योग जरूरी