लखीमपुर खीरी में ट्रक चालक ने की सुसाइड:शादीशुदा प्रेमिका की मौत के सदमे में उठाया कदम, परिजनों को मोबाइल से भेजी लोकेशन


लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय मनोज कुमार ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की मौत के सदमे में यह कदम उठाया। गांव में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी मौत है। बृहस्पतिवार दोपहर बिलसंडा मार्ग पर मानपुर गांव के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जगदेवपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र जगन्नाथ के रूप में की। मनोज पेशे से ट्रक चालक था। मृतक के भाई विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि मनोज का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। मनोज उससे शादी करना चाहता था। बुधवार शाम को उस महिला ने भी कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार को रास्ते में मनोज को फोन पर प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया, मोबाइल से अपनी लोकेशन भेजी और फोन बंद कर लिया। लोकेशन के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसका शव पेड़ से लटका मिला। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार, शुरुआती जांच में प्रेमिका की मौत के गम में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है। बताया गया कि मनोज के पिता का भी लगभग दो महीने पहले निधन हो चुका था, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *