![]()
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। 20 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन अब अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं। राजनीतिक गलियारों में इस नई टीम का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि इस बार टीम में युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी। जिससे अध्यक्ष और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव- 2027 को देखते हुए यूपी से इस टीम में एक ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक वैश्य और 2-3 पिछड़े वर्ग के नेताओं को जगह दी जा सकती है। इस तरह से जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। राष्ट्रीय टीम में होने वाले फेरबदल जानिए वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी से कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें इस बार बड़े फेरबदल के संकेत हैं- ‘नवीन’ टीम के लिए यूपी से ये 9 बड़े दावेदार ताकत: केंद्रीय नेतृत्व में पीएम मोदी, अमित शाह, बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी हैं। असम और त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनवाने में प्रभारी के रूप में अहम भूमिका रही थी। ताकत: असम चुनाव में एकतरफा जीत के रणनीतिकार रहे और अमित शाह के करीबी हैं। हाल ही में यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद के भी मजबूत दावेदार थे। ताकत: संगठन और संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेताओं (बीएल संतोष, अरुण कुमार) के बेहद भरोसेमंद। वर्तमान में सरकार, संघ और संगठन के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। ताकत: भाजपा का बड़ा ‘गुर्जर’ चेहरा। सपा द्वारा गुर्जर वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिशों को नाकाम करने के लिए इन्हें राष्ट्रीय टीम में अहम पद मिल सकता है। ताकत: साधारण कार्यकर्ता से सफर शुरू करने वाले गुप्ता चुनाव प्रबंधन के माहिर खिलाड़ी हैं। वैश्य समाज के बड़े नेता हैं। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट विस्तार की दौड़ में भी शामिल थे। ताकत: साल- 2010 से लगातार संगठन में सक्रिय हैं। जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों को लागू कराने और चुनाव मैनेजमेंट का लंबा अनुभव है। संघ में अच्छी पकड़। ताकत: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के करीबी और गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद। मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता के रूप में लंबा अनुभव। ताकत: भूमिहार समाज से आते हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रभारी हैं। कई बड़े अभियानों को सफल बना चुके हैं। ताकत: पश्चिमी यूपी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा। पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के मायने- यूपी संगठन भी बदलेगा, पंकज चौधरी की लिस्ट तैयार राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ यूपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान भी जल्द हो सकता है। 14 दिसंबर, 2025 को प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी अपनी नई लिस्ट लेकर दिल्ली गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही कई क्षेत्रीय अध्यक्षों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद उन्हें बदला जाएगा। संतोष सिंह, विजय बहादुर पाठक, अमरपाल मौर्य और कांता कर्दम जैसे दिग्गजों को केंद्रीय संगठन में भेजे जाने की चर्चाओं के बीच नए और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में जगह दी जाएगी। ————————— यह खबर भी पढ़ें- पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए पिछड़ा आयोग का गठन, योगी कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 फैसले लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें नए मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय भी शामिल हुए। कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो के विस्तार समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इनमें सबसे अहम दो प्रस्ताव हैं। पहला- पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। पढ़िए पूरी खबर…
Source link
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारणी में UP से 9 दावेदार:असम जिताने वाले हरीश द्विवेदी, गुर्जर चेहरा कटारिया पर क्यों लगा रहे दांव