![]()
बिजनौर के विदुर कुटी के पास ऐतिहासिक छड़ी जाहर दीवान मेले का बुधवार देर शाम उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह और बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने फीता काटकर विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक अस्थाई थाना स्थापित किया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और जाहरवीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। यह मेला महात्मा विदुर की तपोभूमि विदुर कुटी के समीप गंगा के पावन घाट पर आयोजित होता है। उद्घाटन अवसर पर मेला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे संबोधित करते हुए जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेले हमारी आत्माओं में बसते हैं और यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ते हैं। कार्यक्रम को बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद, ज्ञानेंद्र जंघाला, उत्तम कुमार, आसाराम, अमर सिंह, संजीव मलिक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ रणविजय सिंह और अन्य अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र, इंजीनियर तिलक राज उपाध्याय, अवर अभियंता राजेश कुमार यादव, रोहित रांगडा, पंकज तोमर और नाहर सिंह भी उपस्थित रहे। मेले का संचालन अतुल कुमार ने किया।
Source link
बिजनौर में ऐतिहासिक छड़ी जाहर दीवान मेला शुरू:जिला पंचायत प्रशासक और पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम