विश्वनाथ धाम के बाहर अधिवक्ताओं से मारपीट के मामला:विश्वनाथ मंदिर न्यास ने शुरू की जांच,महिला से दुर्व्यवहार करने वाला हेड कांस्टेबल हुआ निलंबित


श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर अधिवक्ताओं से मारपीट एवं छिनैती के आरोपों के क्रम में न्यास की ओर से जांच शुरू की गई है। आरोपों से संबंधित वीडियो एवं सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसका मंदिर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वही, मंदिर मार्ग पर महिला के साथ मारपीट मामले में पीएसी के सेनानायक ने कारवाई की है। अब जानिए अधिवक्ताओं ने क्या आरोप लगाया मंदिर प्रशासन के मुताबिक वायरल वीडियो में कुछ अधिवक्ताओं का आरोप है कि बुधवार सुबह काशीवासियों के लिए निर्धारित दर्शन समय के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धनराशि छीने जाने की घटना हुई। जिसपर मंदिर न्यास ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। विश्वनाथ मंदिर न्यास मामले की जांच में जुटा मंदिर प्रशासन के अनुसार – जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया कि कथित वीडियो किस स्थान का है। वीडियो के आधार पर घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए न्यास प्रशासन की ओर से फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराई गई। जांच के दौरान गेट नंबर 4 पर एक व्यक्ति दर्शन व्यवस्था एवं कतार के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इसके बावजूद मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। मंदिर मार्ग पर महिला से दुर्व्यवहार करने वाला हेड कांस्टेबल हुआ निलंबित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से चंद कदम दूर स्थित सत्यनारायण मंदिर के निकट पुलिसकर्मी पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि वीडियो की जांच के क्रम में यह घटना मंगलवार की है। 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर का हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव ने महिला से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय महिला का फूल विक्रेताओं से विवाद हो रहा था। मौके पर पहुंचा हेड कांस्टेबल महिला पर टूट पड़ा। बताया कि उनकी रिपोर्ट पर पीएसी के सेनानायक ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *