![]()
अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए के गहने चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस पूछताछ में हर्षिदा ने बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। वारदात के बाद दोनों अहमदाबाद से दिल्ली और वहां से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिपकर रहे। ब्वॉयफ्रेंड ही गहने लेकर भाग निकला
हर्षिदा ने बताया कि एक होटल में जब वह नहाने गई तो मयूर उसके चोरी किए गहने लेकर फरार हो गया। उसके पास कुछ ही गहने रह गए थे, जो उससे पहन रखे थे। पैसे खत्म होने के बाद हर्षिदा पैसों का अरेंजमेंट करने वापस अहमदाबाद आई। यहां उसने माणेकचौक में गहने बेचने की कोशिश में थी। तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। फिलहाल उसके ब्वॉयफ्रेंड की तलाश जारी है। शोरूम मालिक लंच करने घर गए थे
निकोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शनभाई शाह अपने परिवार के साथ शहर के कृष्णानगर इलाके की नयननगर सोसाइटी में रहते हैं। वे निकोल इलाके में अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में आभूषण नाम से सोने-चांदी का शोरूम चलाते हैं। दर्शनभाई के शोरूम में मैनेजर, सेल्समैन और मार्केटिंग समेत कुल 19 लोग काम करते हैं। हर्षिदा शेट्टी नाम की एक लड़की 11 महीने पहले सेल्स गर्ल के तौर पर शोरूम में शामिल हुई थी। 11 मई, 2026 को जब दर्शनभाई दोपहर के खाने के लिए घर गए थे, तब शोरूम के मैनेजर और स्टाफ मौजूद थे और उसी दौरान सेल्स गर्ल हर्षिदा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गहने छिपाते नजर आई हर्षिदा
शाम 5 बजे दर्शनभाई शोरूम आए थे। इसी दौरान एक ग्राहक खरीदारी करने आया, तो कर्मचारी ने एक सोने का सिक्का गायब पाया। कांजीभाई ने यह बात मालिक दर्शनभाई को बताई। जब दर्शनभाई ने हर्षिदा के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि उसने बताया था कि वह आपसे छुट्टी लेक गई है। जबकि हर्षिदा ने यह झूठ कहा था। इसके बाद बारीकी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हर्षिदा अपने ब्लेजर में गहने छिपाते नजर आई। दर्शनभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हर्षिदा के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। शोरूम में सभी सोने के आभूषणों की जांच करने पर पता चला कि चोर सोने की चेन, लॉकेट, झुमके, मंगलसूत्र और कई अंगूठियों समेत 1.66 करोड़ रुपए की कीमते की गोल्ड ज्वैलरी गायब है। —————- गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नोटों के ढेर से ढंक गया भजन गायक:बोरे में भरकर लाए गए थे; यह गुजरात की लोक-डायरो परंपरा, पूरा पैसा दान होगा गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में बुधवार रात श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी दौरान हुए लोक डायरो (भजन कार्यक्रम) में लोक गायक जिग्नेश कविराज के ऊपर नोटों की ऐसी बरसात हुई कि वे नोट से ढंक गए। पूरी खबर पढ़ें… गुजरात की हाईटेक साबरमती केंद्रीय जेल से कैदी फरार:हत्या और पॉक्सो के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था गुजरात की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। कुख्यात कैदी रमाभाई परमार हत्या और पॉक्सो के आरोप में आजीवन कैद की सजा भुगत रहा था। वह 2025 से जेल में बंद था पूरी खबर पढ़ें…
Source link
अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वैलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की थी चोरी, होटल से वही गहने लेकर फरार हुआ