![]()
SSP अविनाश पांडे ने सोमवार को एकाएक चेकिंग अभियान चलाकर शहर में खलबली मचा दी। बिना नंबर के वाहन इस दौरान पुलिस के निशाने पर रहे। ऐसे वाहनों को भी नहीं बक्शा गया जिन पर VIP का टैग लगा था। मौजूद पुलिस कर्मियों ने बोर्ड उतरवा कर गाड़ी में रखवा दिए और चेतावनी देकर ही रवाना किया। इस दौरान 788 वाहनों के चालान और 83 वाहन सीज किए गए। सोमवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे एकाएक बेगमपुल चौराहे पर पहुंच गए। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव उनके साथ रहे। कुछ ही मिनट में बेगमपुल चौराहे को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और संदिग्ध वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। दुपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस ने बेलगाम वाहनों को दिया ट्रीटमेंट
चेकिंग शुरू होते ही दोनों तरफ दोपहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। हूटर लगे वाहनों की तलाश शुरू हुई तो एक के बाद एक कई वीआईपी गाड़ियां कतार में लग गई। अफसरों ने गाड़ियों पर लगे वीआईपी स्टीकर हटवा दिए। जो बोर्ड लगे हुए थे उन बोर्ड को भी उतरवा दिया। पुलिस की कार्यवाही से खलबली मच गई। दो दर्जन स्थानों पर एक साथ शुरू हुई चेकिंग
SSP के निर्देश पर शहर के दो दर्जन स्थानों पर एक साथ चेकिंग शुरू हुई। बेगमपुल, हासिमपुरा चौकी, हापुड़ अड्डा, एल-ब्लॉक चौकी, बिजली बंबा चौकी एवं खरखोदा बाईपास आदि प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान का संचालन किया गया। बैरियर लगाकर बिना नम्बर प्लेट, बिना एचएसआरपी प्लेट, काली फिल्म लगी गाड़ियों, अवैध हूटर/फ्लैशर का प्रयोग करने वाले वाहनों कोच चेकिंग और चालान के बाद ही छोड़ा गया। एसपी बोले- रूल्स तोड़ने वाले सावधान
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 4107 वाहनों एवं 6722 व्यक्तियों को चेक किया गया, जिसमें 788 वाहनों का चालान एवं 83 वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी चेकिंग एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
VIP स्टिकर हटवाया, ढके बोर्ड भी उतारकर भीतर रखवा दिए:SSP ने शहर में दो दर्जन चेकिंग पॉइंट तैयार कर चलाया अभियान, सड़कों पर मची खलबली