![]()
अमेठी में किसानों के लिए खेत तालाब योजना की बुकिंग शुरू हो गई है। कृषि विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। यह योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसान वर्षा जल का संचयन कर सकेंगे। साथ ही, वे मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन और मोती पालन जैसी जलीय गतिविधियों से अतिरिक्त आय अर्जित कर पाएंगे। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जनपद में कृषि विभाग किसानों को खेत तालाब निर्माण पर अनुदान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्षा जल संरक्षण के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान ने पिछले सात वर्षों में स्प्रिंकलर सेट लगवाया हो और वह चालू अवस्था में हो, या किसान स्प्रिंकलर सेट लगवाने का इच्छुक हो। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी की फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है। खेत तालाब की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट (दर्शन पोर्टल) के माध्यम से की जा सकती है। 52,500 रुपये का अनुदान लाभार्थियों का चयन ‘प्रथम आवक, प्रथम पावक’ के आधार पर किया जाएगा। योजना के तहत खेत तालाब का आकार 22x20x3 मीटर निर्धारित किया गया है। इसकी कुल अनुमानित लागत 1,05,000 रुपये है, जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से दो किस्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। पहली किस्त कच्चा कार्य (दरेशी सहित) पूर्ण होने पर और दूसरी किस्त पक्का इनलेट निर्माण पूरा होने के बाद प्रदान की जाएगी। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट अथवा कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, अमेठी से प्राप्त की जा सकती है। किसान अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9889398857 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
अमेठी में किसानों के लिए खुशखबरी:खेत तालाब योजना की बुकिंग शुरू, मिलेगा अनुदान