![]()
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक स्थित बसेड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक संगठनात्मक सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) चौधरी गौरव टिकैत के संरक्षण में हुई इस सभा में किसानों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के सौजन्य से यह सभा संपन्न हुई। सभा का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देना और जून में हरिद्वार में प्रस्तावित ‘चिंतन महाकुंभ’ की तैयारियों पर चर्चा करना था। वक्ताओं ने ग्रामीण स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए युवा इकाइयों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में किसान मुद्दों, संगठन के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ें।
इस संगठनात्मक सभा में पुरकाजी ब्लॉक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे। सभी को संगठन को मजबूत करने और भविष्य के आंदोलनों के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले के सभी ब्लॉकों और गांवों में इसी तरह की क्रमवार सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और हरिद्वार में होने वाले ‘चिंतन महाकुंभ’ को सफल बनाना है।
Source link
हरिद्वार ‘चिंतन महाकुंभ’ की तैयारी में जुटी भाकियू:किसानों-युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, गौरव टिकैत के संरक्षण में हुई सभा में सदस्यता अभियान