![]()
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमगंज घाघरा नदी घाट के पास शनिवार को एक अज्ञात युवती का शव मिला। युवती की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 मई 2026 को पीआरबी के माध्यम से उभांव थाना पुलिस को करीमगंज के घाघरा नदी घाट पर युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और संबंधित फील्ड अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
Source link
घाघरा नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिला:बलिया में पीआरबी ने दी सूचना, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा