HBTU Kanpur Launches AI, ML, Bio-Analytics Courses for 2026-27

दीपेंद्र द्विवेदी | कानपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU) में पढ़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। संस्थान ने नए सत्र 2026-27 के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार छात्रों को केवल पारंपरिक इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) और ‘मशीन लर्निंग’ (ML) में भी बीटेक करने का मौका मिलेगा। विवि प्रशासन ने साफ किया है कि इन कोर्सेज को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है।

बीटेक में AI और ML की 60 सीटें, JEE मेंस से होगा चयन

विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक के मुताबिक, बीटेक स्तर पर एआई और एमएल जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। फिलहाल इस कोर्स के लिए कुल 60 सीटें तय की गई हैं। देशभर के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश का आधार जेईई मेंस (JEE Mains) की रैंकिंग ही होगी। इन तकनीकों के जरिए छात्र न केवल लेटेस्ट सॉफ्टवेयर कोडिंग सीखेंगे, बल्कि उन्हें रिसर्च के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा।

एमएससी बायो एनालिटिक्स, फॉरेंसिक और लैब रिसर्च में करियर का मौका

इंजीनियरिंग के अलावा साइंस बैकग्राउंड के छात्रों के लिए भी एचबीटीयू ने नया रास्ता खोला है। डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा पहली बार ‘एमएससी इन बायो एनालिटिक्स’ का कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह एक खास तरह का प्रोग्राम है, जिसमें छात्रों को फॉरेंसिक एनालिटिक्स और बायो-तकनीक की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसमें प्रवेश सीयूईटी पीजी (CUET PG) प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा और शुरुआती तौर पर इसमें 30 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा एमएससी के अन्य पाठ्यक्रमों में भी छात्रों को कुछ अतिरिक्त सीटों (सुपर न्यूमेरी सीट्स) पर प्रवेश का मौका मिलेगा।

पीएचडी के लिए 22 मई तक है मौका

रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए भी संस्थान ने दरवाजे खोल दिए हैं। विवि में विभिन्न विषयों की 125 सीटों पर पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से ही जारी है। जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे 22 मई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन और विषयों से जुड़ी विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ली जा सकती है या छात्र सीधे विवि कैंपस जाकर भी पूछताछ कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *