![]()
नोएडा प्राधिकरण में जनगणना के बारे में जानकारी देते एसीईओ वंदना त्रिपाठी और ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह।
नोएडा में जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि 7 से 21 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चल रही है। नागरिक वेबसाइट www.se.census.gov.i
.
अधिकारियों ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए नागरिकों को SE-ID दिया जाएगा। भविष्य में जब भी जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब यही SE-ID बताना होगा। इससे नागरिकों और कर्मचारियों दोनों का समय बचेगा।
प्राधिकरण के मुताबिक, जनगणना का सीधा संबंध विकास योजनाओं से होता है, इसलिए सभी लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
सूचनाओं को रखा जाएगा गोपनीय इसके अलावा 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि नोएडा वासी जनगणना कर्मियों को सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना से जुड़ी सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और उनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।
अनुपस्थित होने पर एफआईआर बैठक में यह भी बताया गया कि इस समय प्रगणकों का प्रशिक्षण चल रहा है। बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर के अलावा उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।