नोएडा के गांवों में सीवर की समस्या से मिलेगी राहत:चार गांवों में खर्च होंगे करीब 14 करोड़, सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास


नोएडा के गांवों में लगातार बढ़ रही आबादी और जर्जर सीवर लाइनों की समस्या को दूर करने के लिए बड़ी पहल की गई है। गांवों में सीवर ओवरफ्लो और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं का शिलान्यास सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी (केएस) और महाप्रबंधक (जल) भी मौजूद रहे। इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास बरौला गांव में बनेगा 10 एमएलडी सीवेज सम्पवेल
ग्राम बरौला में 10 एमएलडी क्षमता के सीवेज सम्पवेल (10 मीटर गहराई) का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही राइजिंग मेन और पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर एवं जल लाइनों को भी बदला जाएगा। इसके निर्माण में करीब 9.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवर/जल लाइन की लंबाई करीब 3375 मीटर की होगी। छिजारसी गांव में बदली जाएंगी पुरानी लाइनें
छिजारसी में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर व पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसकी लागत करीब 1.65 करोड़ रुपये है। सीवर लाइन लंबाई करीब 1280 मीटर और पानी की लाइन की लंबाई 1280 मीटर होगी। हजरतपुर वजीदपुर में सीवर व्यवस्था होगी मजबूत
ग्राम हजरतपुर वजीदपुर में भी पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर एवं जल लाइनों को बदलने का काम किया जाएगा। परियोजना लागत करीब 1.64 करोड़ रुपये। सीवर लाइन लंबाई 1300 मीटर और पानी की लाइन की लंबाई 1300 मीटर की होगी। सफाराबाद गांव में भी होंगे सुधार
सफाराबाद की गलियों में नई सीवर और पानी की लाइन डाली जाएंगी। इसकी लागत करीब 1.07 करोड़ रुपये , सीवर लाइन लंबाई 1306.50 मीटर और पानी की लाइन की लंबाई करीब 3344.10 मीटर की होगी। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गांवों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *