नेटवर्क समस्या से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, VIDEO:कन्नौज के सलेमपुर में घंटों किया ड्रामा; बोला- समस्या का समाधान होगा तब उतरेंगे


कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार शाम मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक युवक निजी कंपनी के टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर युवक नीचे उतरा। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी आकाश शाक्य पुत्र देवीदयाल का आरोप है कि उनके गांव में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर आकाश बुधवार शाम गांव के पास लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बोला- समस्या का समाधान होगा तब उतरेंगे टावर पर चढ़े युवक ने कहा कि जब तक नेटवर्क समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। चार दिन पहले भी चढ़ा था सूचना मिलते ही तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान युवक लगातार मोबाइल कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले भी आकाश इसी समस्या को लेकर टावर पर चढ़ा था, तब अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह नीचे उतर आया था। पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा समस्या में सुधार न होने से नाराज आकाश ने दोबारा यह कदम उठाया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और नेटवर्क समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *