![]()
बलरामपुर यातायात पुलिस ने सोमवार देर रात सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 9 वाहनों का ई-चालान करते हुए ₹58 हजार का समन शुल्क वसूला गया। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाया गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे और क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह ने की। प्रभारी यातायात उमेश सिंह अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरकर कार्रवाई में शामिल रहे। चेकिंग अभियान की 5 तस्वीरें… बिना हेलमेट और गलत दिशा में चलने वालों पर कार्रवाई चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, सीट बेल्ट न लगाने वालों, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों और तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले चालकों को निशाने पर लिया। इसके अलावा “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की भी गहन जांच की गई। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Source link
बलरामपुर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 9 वाहनों पर कार्रवाई:नियम तोड़ने वालों पर ₹58 हजार का ई-चालान, एसपी के निर्देश पर चला अभियान