![]()
संतकबीरनगर में खलीलाबाद-गोरखपुर हाईवे पर मड़या के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खलीलाबाद से सहजनवां की ओर जा रहे थे। मड़या के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सीतापुर के रेउसा निवासी नीरज (35) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। घायलों में ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र (45) निवासी देवीपुर, चौरीचौरा, गोरखपुर, तथा सीतापुर के रेउसा निवासी रामूराज (22) और पुष्कर (25) शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि ये मजदूर खलीलाबाद में बिजली के पाइप डालने के काम के लिए आए थे। काम न मिलने के कारण वे सहजनवां में काम की तलाश में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद खलीलाबाद-गोरखपुर लेन पर आवागमन बाधित हो गया। वाहनों को खलीलाबाद-बस्ती लेन से निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। ट्रेलर पर लकड़ी की प्लाई लदी थी। ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर आवागमन सामान्य करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद रात 9:00 बजे तक एक लेने ही चल रहे थे जिससे जाम की स्थिति बनी रही और पुलिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए लग रहे।
Source link
संतकबीरनगर में ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, मौत:तीन मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; सीतापुर से काम की तलाश में आए थे