प्रधानों के सर्वे में सहभागिता के लिए आजमगढ़ पहुंची वैन:सपा विधायक बेचई सरोज बोले प्रधान संघ के भाई ज्यादा से ज्यादा करें सहभागिता


उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के सर्वे के बाद दैनिक भास्कर प्रदेश की सभी ग्राम सभा में प्रधानों के सर्वे कर रही है। इसी क्रम में रविवार को आजमगढ़ के लालगंज में दैनिक भास्कर की वैन पहुंची। लालगंज से सपा विधायक बेचई सरोज ने प्रधानों की सर्वे के लिए निकली वैन को हरी झंडी दिखाकर लालगंज के मसीरपुर चौराहे से रवाना किया। आगामी 5 दिनों तक यह वैन जिले के कई ब्लॉक में जाएगी। जहां लोगों से मिलकर अधिक से अधिक लोगों की इस सर्वे में सहभागिता भी करायेगी। सपा विधायक बोले अधिक से अधिक प्रधान भाई करें सहभागिता
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए लालगंज विधानसभा से सपा विधायक बेचई सरोज का कहना है कि जिस तरह से विगत मां दैनिक भास्कर ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष रूप से विधायकों के सर्वे किए हैं। ऐसे में इस बार प्रधानों के सर्वे हो रहे हैं। हमारे प्रधान संघ के भाइयों से अपील है कि जो भी भाई प्रधान पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। निश्चित रूप से इस जमीनी सर्वे में अपनी सहभागिता करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव जीतकर आए। सपा विधायक का कहना है कि जिस तरह से निष्पक्ष भाव से दैनिक भास्कर सर्वे कर रहा है। ऐसे में बहुत सारे प्रधान पद की तैयारी करने वाले हमारे भाई अपना कार्य करते हुए जनता को सम्मान दें। निश्चित रूप से आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे। इस अवसर पर कन्हैया यादव, दयाराम यादव, साहब लाल यादव, अवधेश यादव, मंदा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *