![]()
मथुरा के बलदेव कस्बें में शनिवार की देर शाम रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। दुकान से आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। रीढ़ा बाजार में स्थित है दुकान बलदेव कस्बें के रीढ़ा बाजार में योगेश चौधरी की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। योगेश ने यह दुकान नगला जमुनी के रहने वाले रिंकू से किराए पर ली है। योगेश शनिवार को रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने गांव मेंडुआ पहुंचा। करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों का उसके पास फोन पहुंचा और सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही योगेश दुकान पर पहुंच गया। बैटरी फटने से लगी आग मौके पर पहुंचे योगेश को पड़ोसियों ने बताया कि तेज धमाका की आवाज सुनाई दी। इसके बाद मौके पर देखा तो बैटरी के टुकड़े मिले। जिसके बाद पता चला कि बैटरी फटने से दुकान में आग लगी थी। आज इतनी भयंकर की कोई भी दुकान की शटर खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई, बुलडोजर ने दुकान का शटर तोड़ा। इस बीच सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। जिसके बाद बलदेव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मौके पर पहुंच गए। 2 घंटे में पाया आग पर काबू कपड़ों की दुकान में आग लगने के कारण लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। आग ने पूरी दुकान को कब्जे में ले लिया जिसके चलते दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपए का रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। दुकान स्वामी योगेश ने बताया कि वह दुकान बंद कर गए और पीछे से आग लग गई।
Source link
मथुरा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग:धूं धूं कर जली आग, हादसे के 45 मिनट बाद पहुंची दमकल की टीम