![]()
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के एडीआरएम दीपक कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने रेलवे होल्डिंग एरिया समेत स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को विस्तार से देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
दीपक कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले दो वर्षों में स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित नजर आएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट
कानपुर में चल रही अध्यापक भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल रैक तैयार रखे हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों और परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Source link
ADRM ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का किया निरीक्षण:बोले- 2 साल में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला स्टेशन तैयार होगा