पति के आग लगाने से झुलसी महिला की मौत:मारपीट से तंग महिला 5 महीने से मायके में रह रही थी, साथ जाने से मना किया था


बाबूपुरवा में साथ रहने से इंकार पर शुक्रवार को पति के ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने से झुलसी महिला ने उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मृतका की बहन ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पांच साल पहले किया था निकाह बाबूपुरवा निवासी गुलफशां का निकाह पांच वर्ष पहले बेगमपुरवा के हसीनों की गली में रहने वाले शीबू से हुआ था। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा अशान भी है। शुक्रवार दोपहर मायके में रह रही गुलफशां अकेली थी, तभी आरोपी पति शीबू पहुंचा। शीबू ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसी बात पर शीबू ने ज्वलनशील पदार्थ उस पर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। पुलिस और पड़ोसियों ने गंभीर हालत में उसे उर्सला में भर्ती कराया गया था। एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार ने बताया कि झुलसी महिला की मौत पर बहन सलमा की तहरीर पर आरोपी पति और ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *