एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया:अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और ट्रेलर वाहनों की भी सघन जांच की। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना था। देखें, 4 तस्वीरें…
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह रूट मार्च रोडवेज, पुलिस बूथ, आजमगढ़ तिराहा, सराफा मार्केट, रामघाट, मल्लाह टोला से लेकर रेलवे स्टेशन दोहरीघाट तक निकाला गया। पुलिस टीम ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफार्म तथा प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ सक्रिय रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *