अंबेडकरनगर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई:हजारों लोग हुए शामिल, उनके शौर्य की कहानी को किया याद


अंबेडकरनगर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला पंचायत परिषद परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिले भर से हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया। उनके आदर्श आज भी समाज को साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के संरक्षक लाल बिहारी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे। अध्यक्ष हवलदार सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन को संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों को याद करना नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ता है। विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र त्रिपाठी ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के संयोजक सूर्यभान सिंह और सुधीर सिंह “मिंटू भैया” ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित सिंह, सीईओ, रामचरन सिंह, डॉ. एसएन सिंह, प्रदीप सिंह (पीके कंस्ट्रक्शन), केसरी सिंह उपाध्यक्ष, डॉक्टर रजनीश सिंह (भाजपा), संजय सिंह महामंत्री, शिव प्रसाद सिंह महामंत्री, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह पालीवाल, ज्ञान प्रकाश सिंह सूचना प्रभारी, शिव सागर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, रवि सिंह, राजेश सिंह, अतुल सिंह, आशुतोष सिंह, धीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाजों के लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और वीरता का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *