Punjab Gas Server Down | CM Mann Assures No LPG Shortage

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ा। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब कई जगह घरेलू गैस भी नहीं मिली।

.

चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण किए गए। जबकि लुधियाना में शेरपुर में लोगों ने धरना दिया। इसके बाद एजेंसी मालिक ने एक छोटी गाड़ी भेज दी। जिसके बाद लोग सिलेंडर के लिए दौड़ लगाते हुए दिखे। वहीं पुलिस से भी लोगों की बहस हुई। शांति नगर में एक व्यक्ति का सिलेंडर लूट लिया।

बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े। मोहाली में सिलेंडरों से भरी पिकअप को पड़का गया है।

वहीं अमृतसर में सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हुई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया।

उधर, सरकार और प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) ही नहीं आए।

जानिए बड़े शहरों में क्या हालात हैं….

  • लुधियाना में सिलेंडर के लिए भगदड़: लुधियाना में शांति नगर में रमेश कुमार नाम के व्यक्ति का भरा हुआ सिलेंडर लूट लिया। शेरपुर में लोगों ने धरना लगा दिया। इसके बाद एजेंसी मालिक ने एक छोटी गाड़ी भेज दी। जिसके बाद लोग सिलेंडर लिए दौड़ लगाते हुए दिखे। वहीं पुलिस से भी लोगों की बहस हुई।
  • अमृतसर में मैनेजर और ग्राहक में झड़प: अमृतसर में इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। उन्होंने कहा कि घर पर गैस खत्म हो गई, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला रहा।
  • जालंधर में सिलेंडर नहीं मिल रहा: जालंधर में भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। बुकिंग में भी दिक्कत आ रही है।
  • मोहाली में भी सिलेंडर की किल्लत: मोहाली में भी सिलेंडर के लिए किल्लत मची हुई है। खरड़ में गैस एजेंसी के बार 200 लोग लाइन लगाकर खड़े मिला। एक व्यक्ति ने बताया कि एजेंसी वाले ने पहले बुकिंग कर दी, लेकिन बाद में बोल दिया कि गलत एड्रेस आ गया।
  • बरनाला में लाइन में लगे व्यक्ति को आया अटैक: बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े।
  • रोपड़ में बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं: रोपड़ में भी रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें ली हैं। लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों ने कहा- बुकिंग करवाने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
  • बठिंडा में रेस्टोरेंट मालिकों ने निकाले इंडक्शन: बठिंडा में गैस सिलेंडर की किल्लत गहरा गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण रेस्टोरेंट मालिकों ने अब इंडक्शन और डीज़ल वाले चूल्हे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वहीं, घरेलू गैस के लिए भी लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
  • फरीदकोट में लंगर के लिए लकड़ियां स्टोर: फरीदकोट में गुरुद्वारा टिल्ला बाबा शेख फरीद और गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब का प्रबंधन संभाल रही कमेटी ने एलपीजी गैस की किल्लत के चलते श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार करने के लिए लकड़ियां स्टोर करनी शुरू कर दी है। यहां पर रोजाना लगभग 5 से 7 हजार श्रद्धालु लंगर ग्रहण करते हैं, जबकि गुरुवार के दिन यह संख्या बढ़कर 20 हजार तक भी पहुंच जाती है।

पंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द: महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं, खाली सिलेंडर लेकर घूम रही; दूसरी बोली- 20 साल बाद चूल्हा जलाया

LPG गैस संकट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.