![]()
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय में आज सुबह से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को न्यायालय परिसर में जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक वादकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सकेगा। माना जा रहा है कि 20 हजार से अधिक मामले निस्तारित किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मुकुल पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमे से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, नोडल अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल सहित कई न्यायिक व विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।
Source link
वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत आज:जिला जज समेत कई जज करेंगे शुभारंभ, 20 हजार से अधिक मामले होंगे निस्तारित