![]()
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शेरगढ़ी की कुटी में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में शुक्रवार रात एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला पैठ में खरीदारी करने पहुंची थी, तभी किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस घटना के दौरान पैठ में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ पैठ में महिला से बदसलूकी, मारपीट:पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच शुरू