![]()
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना अधिकरण तथा जनपद की सभी तहसीलों में लोक अदालत लगाकर लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। अधिक से अधिक मुकदमों को चिह्नित कर निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। बैंक वसूली से पारिवारिक विवाद तक सुलह-समझौते से सभी मुकदमों का निस्तारण होगा। जिला जज अनमोल पाल ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, लघु दंडनीय प्रकरण और ऐसे सिविल वाद जिनमें आपसी सहमति की संभावना हो, उनका निस्तारण किया जाता है। नोडल अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि लोक अदालत में बैंक वसूली, किराएदारी, मोबाइल, केबल विवाद, आयकर, उत्तराधिकार, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चेक बाउंस, वाणिज्य कर, राजस्व, चकबंदी, श्रम वाद, चालानी वाद और शमनीय प्रकृति के फौजदारी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी ने बताया कि आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पांच मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरुकता कार रैली का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, लोक अदालत में शामिल होकर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाए।
Source link
कल लगेगी लोक अदालत, मिलेगा त्वरित इंसाफ:कानपुर की सभी तहसीलों में होगा आयोजन, ज्यादा से ज्यादा मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य