CBI अफसर बनकर ज्वैलर्स से टप्पेबाजी का प्रयास:बिरहाना रोड में हुई वारदात, बैग चेक करने में दुकान में घुसा, आरोपियों की तलाश


बिरहाना रोड आए पनकी के सराफा से सीबीआई अधिकारी बनकर दो लोगों ने बैग चेक कराने के बहाने टप्पेबाजी का प्रयास किया। इस पर वह बचने के लिए एक ज्वेलरी शाप में घुस गया यह देखकर आरोपी भाग निकले। जिसके बाद सराफा कारोबारी ने बैग चेक किया और नकदी व ज्वेलरी पूरी देखकर वापस लौट गए।
बैग खींचने पर कारोबारी ज्वेलरी शॉप में छिपा आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि गुरुवार शाम पनकी निवासी एक सराफा कारोबारी अपने कर्मचारी के साथ बिरहाना रोड आए थे। इस दौरान टोपी लगाकर आए दो लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए बैग चेक कराने को कहा। कारोबारी के इन्कार करने पर वह बैग खींचने लगे तो कारोबारी बैग छुड़ाकर बचने के लिए श्रीकृष्णा ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए। यह देखकर सीबीआई अधिकारी बने टप्पेबाज भाग निकले। श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के मालिक विनायक ने सराफा का परिचय पूछा तो उन्होंने केवल इतना बताया कि वह उनकी तरह ही व्यापारी हैं और पनकी के रहने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने अपना बैग चेक किया तो ज्वेलरी और नकदी पूरी थी। फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर पता किया तो आसपास के गार्डों ने पुष्टि नहीं की। सीसीटीवी कैमरे दिखवाएं जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *