कानपुर में काग्रेस ने की बैठक:महानगर अध्यक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका का लगाया आरोप, हर वार्ड में लगाए जाएंगे कैंप


कानपुर में कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। तिलक हाल में हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान वोटरों के नाम काटने और चुनाव प्रभावित करने की साजिश हुई थी, और ऐसी स्थिति यूपी में नहीं होने दी जाएगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही बंगाल में वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगा चुके हैं। उनका दावा है कि कानपुर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस की रणनीति हर विधानसभा और वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच होगी जिन लोगों के नाम कट गए हैं, उनके नाम दोबारा जुड़वाए जाएंगे फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरवाकर सुधार कराया जाएगा
कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने दावा किया कि सही वोटरों के नाम हटाने की आशंका को देखते हुए अब संगठन स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस का दावा पार्टी नेताओं ने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है और हर सही मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करेगी। बैठक में ये नेता रहे मौजूद बैठक में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, विकास अवस्थी, जेपी पाल, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, फजल खान, शंकर दत्त मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, रितेश यादव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *