Farrukhabad Ganesh Visarjan | Panchal Ghat Shobhayatra Utsav 2026

फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव का गुरुवार को धूमधाम से समापन हुआ। शाम 5 बजे तक 55 गणेश प्रतिमाओं का पांचाल घाट पर भू विसर्जन किया गया। शहर और देहात क्षेत्रों से भक्त अपनी प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे थे।

विसर्जन से पहले शहर में जगह-जगह से शोभायात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। भगवान गणेश की प्रतिमाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेहड़ी पर विराजमान थीं। जगह-जगह फूल बरसाकर यात्राओं का स्वागत किया गया।

देखें, 3 तस्वीरें…

गुरुवार को भीमसेन मार्केट के सामने और नेकपुर क्रॉसिंग के पास स्थापित गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकलीं। मोहल्ला सरायमेदा, फतेहगढ़ और रेलवे रोड सहित देहात इलाकों से भी श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पांचाल घाट पहुंचे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे।

पांचाल घाट गंगा तट पर प्रशासन ने जेसीबी लगाकर विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाए थे। यहां पहुंची प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से भू विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *