गणेश पाण्डेय । गोरखपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी को यह समझ लेना चाहिए कि “यह बंगाल नहीं, उत्तर प्रदेश है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बोले कि- आज पंडित सबसे अधिक पीड़ित
नेता ने बताया PDA का अर्थ
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बोले कि- PDA हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि PDA का अर्थ पीड़ित, दलित और अल्पसंख्यक” है। जो भी पीड़ित है वो PDA में है। आज सबसे ज्यादा पंडित ही पीड़ित है। हमलोग की पार्टी सबके हित के लिए खड़ी है।
दरअसल, माता प्रसाद पांडेय गोरखपुर में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के 63वें प्रदेशीय वार्षिक महाधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम गोकुल अतिथि भवन में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत की और कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
सपा किसी से डरने वाली नहीं
जब उनसे पूछा गया कि क्या बंगाल चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी को डर लगता है, तो उन्होंने कहा, “देखिए समाजवादी पार्टी किसी से डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि- आपको बता दें कि ये बंगाल नहीं उत्तर प्रदेश है। यहां हमारी सरकार बनने वाली है।”

गोरखपुर में बोले नेता प्रतिपक्ष-बीजेपी ये समझ ले की “यह बंगाल नहीं, उत्तर प्रदेश है।
सपा विचारधारा की राजनीति करती है
जब उनसे पूछा गया कि बंगाल चुनाव के बाद अखिलेश यादव जैसे नेता भी सनातन और पंडितों की भूमिका को खुलकर स्वीकार करने लगे हैं, तो उन्होंने कहा देखिए समाजवादी पार्टी हमेशा विचारधारा की राजनीति करती है। हम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने वाली राजनीति नहीं करते। हमारी राजनीति आम जनता, गरीबों और पीड़ितों से जुड़ी हुई है।
PDA हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि PDA का अर्थ पीड़ित, दलित और अल्पसंख्यक” है।
इसपर रिपोर्टर ने कहा की पंडित तो नहीं है इसमें?
उन्होंने कहा कि मैं हूं ना, पंडित। जो भी पीड़ित है वो PDA में है। आज सबसे ज्यादा पंडित ही पीड़ित है। हमलोग की पार्टी सबके हित के लिए खड़ी है।
बंगाल चुनाव और बीजेपी पर आरोप
ममता बनर्जी द्वारा बीजेपी पर 100 से ज्यादा सीटों पर गड़बड़ी के आरोप को लेकर माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “देखिए आरोप मेरा मानना है कि इसकी जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का काम ही है गड़बड़ी करना। यही इन लोगों ने हरियाणा और महाराष्ट्र में किया।
रणनीति अभी नहीं बताएंगे
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है। लेकिन रणनीति अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। अगर समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति बता देगी तो भाजपा के नेता सतर्क हो जाएंगे। इसीलिए हम इसको नहीं बता सकते। हां, इतना जरूर कहूंगा कि समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा 2027 के लिए पूरी तरह तैयार है।

2027 में अखिलेश यादव को बनाएंगे सीएम
उन्होंने आगे कहा, “हम लोगों ने इनको पार्लियामेंट में भी कड़ी टक्कर दी थी। यही नहीं उनकी सरकार बनने से रोक दी थी। अगर वो 2 सहयोगी नहीं पाए होते तो आज मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते।”
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।
महिला आरक्षण पर क्या बोले
महिला आरक्षण के सवाल पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “देखिए किसी भी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया। बीजेपी ने लोगों को बस गुमराह करने का काम किया है। हम लोग इसका जवाब भी देंगे। सपा ने बस परिसीमन का विरोध किया है। इसी बात को लेकर ये लोग आरक्षण से जोड़ते हैं। ये पार्टी न संविधान को मानती है और न उसके कर्तव्यों पर चलती है।”
ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही सरकार
माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ब्राह्मणों और पंडितों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने विकास दुबे प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा, अगर कोई अपराधी है तो कानून अपना काम करे, लेकिन किसी पूरे समाज या परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे परिवार और उससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तथा मकान तक गिरा दिए गए।
शंकराचार्य को लेकर भी दिया बयान
गोरखपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को लेकर पूछे गए सवाल पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा- शंकराचार्य धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और उनका सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहा। वे एक बड़े धार्मिक गुरु हैं। उनके साथ किसी प्रकार की अभद्रता या दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी रहेगी, जो खुद को पीड़ित महसूस करता है, चाहे वह किसी भी वर्ग या समाज से क्यों न हो।
