Varanasi Barat Murder | Youth Beaten to Death; Head Crushed

यूपी में आज से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सबसे पहले आज से स्व-गणना शुरू हो रही है। यानी खुद घर के सभी सदस्यों का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में पूछे गए 34 सवालों के जवाब देने होंगे। कोई गलत जानकारी न दर्ज करें। इसके लिए कोई भी दस्तावेज

.

स्वगणना की प्रक्रिया 7 से 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं। कोई भी ऐसा सवाल नहीं है जो उलझाऊ हो। इस प्रक्रिया को पूरा करने पर 11 अंकों की एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे, तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को हाईकोर्ट से राहत, 2012 में अयोध्या उपद्रव केस में मुकदमा खत्म करने की मंजूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अयोध्या के रुदौली इलाके में वर्ष 2012 में हुए उपद्रव प्रकरण में उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को वापस लेने की अनुमति दे दी। न्यायालय ने निचली अदालत के पूर्व के आदेश को रद्द करते हुए राज्य सरकार की अर्जी स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने विधायक की याचिका और राज्य सरकार की पुनरीक्षण याचिका पर एक साथ सुनवाई की। कोर्ट ने 16 दिसंबर 2022 को ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को खारिज करते हुए अभियोजन वापसी को मंजूरी प्रदान की।

यह घटना 24 अक्टूबर 2012 की है। रुदौली थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ और इसी बीच दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर पथराव और हिंसा की घटनाएं हुईं, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में दर्ज एफआईआर में विधायक रामचंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने और भड़काऊ बयान देने के आरोप लगाए गए थे। राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में ही इस मामले में मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया था, लेकिन निचली अदालत ने इसे मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…

बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या; वाराणसी में सिर और चेहरा कूचा

वाराणसी में बारात में हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पत्थर से उसका सिर और चेहरा कूच डाला। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। बुधवार को गांव वालों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। घटना सिंधोरा थानाक्षेत्र की है।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। धरना देते हुए रोड जाम कर दी। मृतक की पहचान रोहित राजभर (23) के रूप में हुई। वह चंदवक का रहने वाला था। 2 साल से सारनाथ के कस्तमपुरा में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। युवक जौनपुर के घुरदौर गांव में दोस्त की शादी में गया था। पढ़ें पूरी खबर…

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की सड़क-हादसे में मौत, सह-नोडल अधिकारी के पद पर थे तैनात

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर अनुभव मिश्र की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जिला अस्पताल के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल, लोढ़ी के सामने हुआ।

टक्कर इतनी तेज थी कि डॉक्टर अनुभव मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी (एल-2) वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.