![]()
सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार सुबह तीन मंजिला घर की छत से युवक-युवती कूदने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन दोनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर देखी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। युवती के दोबारा बयान लिए। सीडीआर और के बयान के आधार पर युवक-युवती जिस तीन मंजिला घर से कूदे, उस मकान मालिक के बेटे-बहू की भूमिका संदिग्ध मिली है। पुलिस को आशंका है कि रात में वहां विवाद होने पर भागने के दौरान युवक-युवती नीचे कूदे थे। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक-युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली है। इसमें कुछ मोबाइल नंबर संदिग्धता के दायरे में आए हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके आधार पर गजराज के बेटे और बहू की संदिग्धता सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है। युवक-युवती के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके आधार पर दो लोगों की भूमिका शक के दायरे में है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। कूदने से पहले हुआ था झगड़ा
नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक व्यक्ति का तीन मंजिला मकान है। उनकी पत्नी की तबियत खराब चल रही है। वह और बेटा रविवार देर रात को घर पहुंचे थे। तड़के करीब पौने चार बजे छत पर हलचल हुई थी। उनका बेटा छत पर गया। इसी बीच अनजान युवक-युवती आपस में झगड़ रहे थे। उनके शोर मचाने पर एकाएक छत से कूद गए। युवती तार से लटकी
पहले युवक सड़क गिरा, जबकि युवती बिजली आदि के तार से टकराते हुए सड़क पर गिरी। दोनों लहूलुहान थे। आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को दिल्ली रेफर कर दिया। युवती का दिल्ली में उपचार चल रहा है।
Source link
नोएडा सुसाइड मामले में सीडीआर खंगाल रही पुलिस:हत्या के एंगल से कर रही जांच , सोमवार को छत से लगाई थी छलांग